जाम की समस्या और अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती के निर्देश, सड़क पर अतिक्रमण रोकने के लिए अधिकारियों को किया गया निर्देशित
गोरखपुर, 03 नवंबर 2026। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गोलघर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर ने गोलघर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों, अव्यवस्थित पार्किंग और अतिक्रमण से उत्पन्न होने वाली जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गोलघर जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए वाहनों की निर्धारित एवं व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने, सड़क पर अनावश्यक वाहन खड़े होने से रोकने तथा अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित न होने देने के निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने और आमजन के आवागमन को सुगम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Continue With Google
Comments (0)